संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। बंद पड़ी फैक्टरी से सामान चोरी वाले वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी का सामना, उपकरण और घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप बरामद किया है।
एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि खेड़ा स्थित बहारी फारजिंग कंपनी विवाद के चलते बंद पड़ी है। उक्त फैक्टरी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फैक्टरी नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट ने मोहन नगर निवासी अजय कंसल को फैक्टरी देखरेख के लिए सुपुर्द की हुई है। पिछले सप्ताह अज्ञात चोरों द्वारा फैक्टरी से सामान चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट अजय ने थाने पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसी क्रम में रविवार को गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के कस्बा डासना बउ़ा बाजार निवासी फरमान, हापुड़ के मोहल्ला जमरी निवासी आसिफ, गांव सिखेड़ा निवासी गुलफाम, मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव भूड निवासी सोएब, गाजियाबाद के गौशाला फाअक टुटी लाइन निवासी कामिल और विजयनगर डबल टंकी निवासी नदीम को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार लोहे के बड़े पाइप, एक इलेक्ट्रिक कांटा, तीन लोहो की चादर, दो एलपीजी सिलिंडर, 9 ऑक्सीजन सिलिंडर, दो गैस कटर और एक बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की है।