फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिल मांगने पर अवर अभियंता को करंट लगाने दौड़ा उपभोक्ता

Sat, 21 Oct 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोटला मेवतियान में राजस्व वसूली को लेकर जेई अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा उपभोक्ता से बिल मांगा जाना भारी पड़ गया। उपभोक्ता मीटर तोड़कर करंट दौड़ रहे तार को लेकर जेई के पीछे भाग लिया। किसी तरह टीम ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर घर-घर दस्तक अभियान चल रहा है। शनिवार को कोटला मेवतियान में पहुंचे। वहां मोहम्मद शफीक से बिल मांगा, आरोप है कि उपभोक्ता ने बिल देने से इन्कार कर दिया। फिर से बिल मांगने पर उपभोक्ता भ[़क गया, उसने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जेई ने बताया कि गुस्साए उपभोक्ता ने अपना मीटर तोड़कर उसमें से तार खींच लिया। करंट दौड़ते तार को लेकर वह टीम की ओर बढ़ने लगा। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचायी। जेई ने बताया कि उपभोक्ता ने तलवार से काट देने की भी धमकी दी। इस मामले में अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें