फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 21 Oct 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र के फेस- 2 में स्थित एक पेपर रोलर बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। उद्यमी अतुल बटला की फेज दो पेपर की रोलिंग बनाने की फैक्टरी है। शनिवार की देर शाम अचानक से बिजली के तारों में चिंगारी के कारण फैक्टरी में आग लग गई। फायर अधिकारी सचिन बालियान ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच गई और 20 मिनट के अंदर ही काबू में पा लिया गया है। आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें