फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से आठवीं के छात्र की मौत

Wed, 17 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मच्‍छर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुखार से बुधवार को एक और मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 13 हो गई। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग अब भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। गंगा के उफान से जलभराव होने पर खादर के गांवों में फैल रहे बुखार का प्रकोप थमने का नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


गड़ावली गांव में बुधवार को आठवीं के छात्र हरिओम की बुखार से मौत हो गई। उसकी विधवा मां जयपाली ने बताया कि तीन दिन पहले स्कूल में बुखार होने पर हरिओम घर लौट आया था। गढ़ के चिकित्सक से उसे दवा दिलाई गई थी।

आराम नहीं मिलने पर उसे हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। बता दें कि बुखार से क्षेत्र में अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 11 वीं की छात्रा रूपल बागड़पुर,
विज्ञापन


रसीदन बानो, रसीदन बेगम गढ़, मलका जहां, मन्नो बेगम हिम्मतपुर, हाजी मीनू बक्सर, मलखान सिंह, कल्लो, मुकंदा, नरपत, लीला और लोंगश्री शामिल हैं।

एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्वास्थ्य विभाग के गांव-देहात में कीटनाशक का छिड़काव कराने की कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें