फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हाईस्कूल की छात्रा की मौत

Wed, 28 Sep 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित चल रही हाईस्कूल की छात्रा की बुधवार दोपहर मौत हो गई। क्षेत्र में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 58 हो गई है। गढ़-ब्रजघाट समेत देहात अंचल में वायरल फीवर, मलेरिया बुखार, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू पांव पसार रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली के बिल्हारा की रहने वाले किसान कुंवरपाल की बेटी गीता (14) को चार दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों की दवा से आराम नहीं होने पर परिजन उसे लेकर मेरठ गए थे, जहां आनंद हॉस्पिटल में गीता का इलाज चल रहा था।

बुधवार दोपहर अचानक गीता की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वह बुलंदशहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।

पीएचसी इंचार्ज डॉ. रोशन लाल का कहना है कि अस्पताल में इलाज न होने से छात्रा गीता की मौत होने के विषय में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में कैंप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें