फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ली एक और जान

Wed, 10 Aug 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
बुखार से बुधवार को एक और वृद्ध की मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 12 हो गया। लगातार मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर बुखार की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


सिंभावली के गांव बक्सर में बुजुर्ग हाजी मीनू की बुधवार को बुखार से मौत हो गई। वह कपड़ों की सिलाई कर अपने परिवार की गुजर बसर करते थे। पूर्व प्रधान आरिफ खां ने बताया कि हाजी मीनू को करीब दो सप्ताह से बुखार था।

शुरू में स्थानीय चिकित्सक से उन्हें दवा दिलाई गई थी लेकिन आराम न मिलने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के में उनकी मौत हो गई। बता दें कि बुखार से क्षेत्र में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसमें रूपल बागड़पुर, रसीदन बानो, रसीदन बेगम गढ़, मलका जहां, मन्नो बेगम हिम्मतपुर, मलखान सिंह, कल्लो, मुकंदा, नरपत, लीला और लोंगश्री गड़ावली शामिल हैं।

इस संबंध में एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि पालिका को नियमित रूप से फॉगिंग और स्वास्थ्य विभाग को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें