फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त को पाकिस्तान का झंडा जलाएंगे युवा

Wed, 10 Aug 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
pakistan flag - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान की आजादी के दिन 14 अगस्त को जन-सशक्तिकरण सामाजिक संगठन के बैनर तले किठौर रोड स्थित गांव मुदाफरा चौकी के पास पाकिस्तान के झंडा और आतंकवाद का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य और संगठन के अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह हूण ने बताया कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान में कश्मीर के जो हालात है, वह भी पाकिस्तान की देन है।

पाकिस्तान की हरकतों के चलते युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आतंकियों को बढ़ावा देकर पड़ोसी भारत को अस्थिर करना चाहता है। अब युवाओं ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन उसके झंडे और आतंकवाद का पुतला जलाने का एलान किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में भारत को बदनाम कर रहा है। भारत में होने वाली आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान का हाथ रहा है। हूण ने बताया कि आए दिन जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर गोलीबारी और घुसपैठ तथा सैनिकों की हत्याएं देश को हिला देने वाली है।

कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा भारत का झंडा जलाकर भारत का अपमान करना तथा संप्रभुता को चुनौती देना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके जवाब में यह कार्यक्रम रखा गया है। इसमें क्षेत्र के हजारों युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें