फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़ी वायरल की आशंका

Fri, 24 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल फैलने की आशंका बढ़ गई है। नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी लापरवाही बरतना महंगा पड़ सकता है। स्वास्थ्य अफसर वायरल से लड़ने की तैयारी पूरी किए जाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से कभी बारिश कभी भीषण गर्मी  से मौसम में नमी के कारण वायरल फैलने की आशंका बढ़ गई है। नागरिकों को गला दुखन, नजला, खांसी सताने लगी हैं।

कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. योगेश का कहना है कि मौसम में नमी से वायरल सक्रिय हो जाता है। यह रोग बहुत तेजी से मरीज को अपनी गिरफ्त में लेता है। इलाज में लापरवाही बरतने पर वायरल काफी खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि अस्पताल में एंटी बायोटिक दवाओं का स्टॉक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वायरल से पीड़ित मरीज को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस संबंध में चिकित्सकों को भी निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें