भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जल्द मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ के जिला सचिव प्रदीप कुमार कपिल ने बताया कि वह सरकार से बीते काफी समय से कुछ मांगों के निस्तारण की मांग उठा रहे हैं। तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 40 फीसदी कैफेटेरिया अलाउंस शीघ्र लागू किया जाए, पोस्ट रिटायर्ड मेडिकल व पेंशन स्कीम शीघ्र लागू कराई जाए,
एसएल/आरटीएल में फील्ड कर्मचारियों पर अत्याचार बंद कराया जाए, स्वेच्छा से अंतरांच्लिक शीघ्र कराया जाए, पदोन्नति में विभागीय परीक्षा लागू कराई जाए। कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल सेंगर, अमित कुमार, बालेश्वरी देवी, विमला देवी, चंद्रावती, कांता शर्मा, खुशबू गौतम, प्रियंका विज, दर्शन, प्रेरणा रानी आदि रहे।