फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 05 Sep 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के गांव खुडलिया के निकट डिवाइडर से टकराने पर कार पलट गई। हादसे में कार सवार राम प्रसाद निवासी गांव नोसैना, थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा अशोक कुमार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामप्रसाद अपने बेटे अशोक के साथ दिल्ली से कार द्वारा गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के निकट पहुंचे तो अशोक कार से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने से उनकी कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पुलिस ने पहुंच कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राम प्रसाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। घायल को मेरठ के अस्पताल भिजवाते हुए उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें