हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कासंगज में अधिवक्ता की हत्या पर रोष जताया। वहीं, एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह व सचिव विकास कुमार त्यागी ने कहा कि कासंगज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या कर दी गई और शव को को नग्न अवस्था में गंगनहर में फेंक दिया गया था। जो एक जघन्य अपराध है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस जघन्य हत्याकांड से प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। साफ जाहिर होता है कि पुलिस-प्रशासन की अधिवक्ताओं व उनके परिवारों के प्रति कोई भी सुरक्षा नहीं हो रही है। जिससे सरकार व पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करे। सरकार मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, संजय कंसल, अनिल आजाद, ऐनुल हक, महेंद्र सिंह, अक्षय गुप्ता, मंसूर, संजय, विरेंद्र सैनी, मोहित त्यागी, संदीप त्यागी, शाह आलम उपस्थित थे।