फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘न बकाया मिला न मुआवजा, किसान परेशान’

Tue, 27 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना भुगतान नहीं होने और सिंभावली में एक कॉलेज के लिए किसानों द्वारा दी गई जमीन का मुआवजा न मिलने के विरोध में भाकियू का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। किसान कलक्ट्रेट में टेंट लगाकर जमे हैं।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि पंचायत मे सार्वजनिक रूप से महिलाओं के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले पूर्व राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर चौधरी को बर्खास्त किया जाए।

उन्होने बताया कि सिंभावली के एक डिग्री कॉलेज में खुड़लिया और हिम्मतपुर गांव के किसानों से जो जमीन ली गई थी, उसका उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


इस समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक किसान कलक्ट्रेट पर अनिश्चित कालीन धरना जारी रखेंगे। मंगलवार को भी किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुरेंद्र सिरोही, मनबीर सिंह, ओमपाल प्रधान, अय्यूब खां, रमेश राजोरा, कृष्ण गिरी, टिलुवा बाल्मीकि, अमित शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, शोभाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें