फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर निर्माण पर भड़के लोग, लगाया जाम

Tue, 27 Dec 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विवादित भूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला चमरी स्थित तालाब की विवाविद भूमि पर निर्माण कार्य करने पहुंचे मिस्त्रियों और मजदूरों को लोगों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। इसके बाद गुस्साए लोग एसएसवी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हालांकि, थोड़ी ही देर में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। गौरतलब है कि, अर्जुननगर (चमरी) में एक पुराना तालाब है, जिसके एक हिस्से में हिंदुओं के मृत बच्चों को दफनाने के लिए श्मशान बने हुए हैं। वर्षों से यहां बच्चों को दफनाया जा रहा है।

पिछले कुछ महीनों से इस भूमि का भराव कर कब्जा किया जा रहा है। आठ दिन पहले एक बच्चे के शव को दफनाने को लेकर यहां विवाद हुआ था। बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने लोगों को जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को कब्जा करने वाले लोगों ने कुछ मिस्त्री और मजदूर तालाब पर नींव भरने के लिए भेज दिए। विवादित भूमि पर काम होता देख मोहल्ले के लोग भड़क उठे।

लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। गुस्साए लोग दिल्ली रोड स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर कोतवाल आरके सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर तुरंत ही जाम खुलवा दिया। कोतवाल द्वारा भविष्य में तालाब पर निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी हुए बगैर विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें