फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्याज का हिसाब लेने के लिए सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरना देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर किसानों का धरना लगातार सातवें दिन बुधवार को भी नवीन मंडी स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने जारी रहा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक ढींगरा के नेतृत्व में किसानों ने 30 वर्षों के गन्ना भुगतान पर मिलने वाले ब्याज का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों को ब्याज का पूरा विवरण मिलने तक जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से अपना गन्ना चीनी मिलों को दिया है। ऐसे में किसानों के 30 वर्षों के ब्याज का पूरा हिसाब उपलब्ध कराना जिला गन्ना अधिकारी की जिम्मेदारी है।
धरने में जिले के किसानों ने अपने फार्म भरकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा कराए। किसानों ने जोरदार तरीके से मांग उठाते हुए कहा कि उन्हें उनके ब्याज का हिसाब अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जसवीर सिंह, जगदीश शर्मा, सतीश कुमार, जमशेद, राहुल कुमार, सुखबीर सिंह, निरंजन सिंह, संदीप कुमार, नेत्रपाल, बच्चू सिंह, बलराज सिंह, धनराज सिंह, लाल सिंह, राजीव कुमार, योगेंद्र सिंह और महेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें