फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई टली, बैरंग लौटे 20 गांवों के किसान

Wed, 24 May 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-235 से प्रभावित 20 गांवों के सैकड़ों किसान बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली सुनवाई में भाग लेने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के चलते सुनवाई टाल दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने एडीएम को विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। काफी देर इंतजार के बाद किसान बैरंग लौट गए। एनएच-235 हाईवे निर्माण में सादिकपुर, धनौरा, असौड़ा, अब्दुल्लापुर मोड़ी,

पटना सहित 20 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। संबंधित किसान मुआवजा राशि को लेकर नाखुश हैं। बीते दिनों गांव धनौरा में किसान जयभगवान त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मियों को काम करने से रोक दिया था।
विज्ञापन


इस समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीणों और राष्ट्रीय राजमार्ग अफसरों की सुनवाई शुरू की गई। बुधवार को भी इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन राज्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते डीएम व्यस्त रहे।

परेशान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से एडीएम को अवगत कराया। इस दौरान मुकेंद्र, पवन कुमार, गजेंद्र त्यागी, अशोक त्यागी, मनीष कुमार, सहदेव, धर्मवीर, धनेश त्यागी, धर्मेंद्र, जगवीर, गजेंद्र, दिनेश कुमार, अमर पाल सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें