हापुड़। प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान जल्द ही समाप्त होने वाला है। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में हापुड़ को अग्रणी बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए।
जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सतपाल सैनी ने कहा की अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना है। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता योजना बनाकर सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करें। इस अवसर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव सिरोही, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, पूर्व मंत्री मदन चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, नीलम सिंह, मनोज तोमर, डॉ पायल गुप्ता, छवि दीक्षित, सुनील वर्मा, पवन गर्ग आदि थे।