फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने किसान, भूख हड़ताल जारी

Thu, 25 Dec 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कलक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी आलू किसानों की भूख हड़ताल और धरना जारी रहा। दोपहर को कुछ किसानों का रक्तचाप कम हो गया। इस पर डॉयल-112 की टीम ने अधिकारियों को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की जांच की। ब्लड प्रेशर ठीक करने के लिए उनसे कुछ खाने की अपील की। वहीं, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव किसानों के बीच पहुंचे और चार लाख के तत्काल भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों ने भूख हड़ताल खत्म करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेंगलुरु की उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर आलू किसानों का करीब 2.50 करोड़ रुपये बकाया है। इससे नाराज 20 से अधिक किसान पिछले तीन दिनों से कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस मामले में किसानों ने डीएचओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि डीएचओ भुगतान कराने में अब असमर्थता जताने लगे हैं। इससे किसानों में बहुत अधिक नाराजगी है, जबकि पहले डीएचओ भुगतान कराने की बात कर रहे थे।
किसानों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों के साथ उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर ली है। इस कारण उनकी भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान संदेश गिल, अनुज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, समरपाल सिंह, शौराज सिंह, रविंद्र, रामनिवास, धर्मेंद्र कुमार, पुष्पा, अंकित, हरपाल सिंह, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, गुरजीत सिंह, मनवीर सिंह, मयंक, कमलेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ समरेंद्र राय का कहना है कि सूचना मिलते ही चिकित्सकों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। सभी को आवश्यक दवा दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें