फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएम के आगमन को लेकर किसान नेता किए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सीएम योगी के आगमन की सूचना के बाद रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने गांव लोधीपुर सोभन पहुंच कर भाकियू संघर्ष (अरा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। जिसे लेकर किसान नेताओं में रोष रहा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर को पुलिस टीम ने उन्हीं के घर से नहीं निकलने दिया। इस दौरान सरनजीत गुर्जर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के कारण पुलिस-प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिसे देखकर लगता है कि सरकार संगठन से डरी हुई है। जो लोग गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, सरकार उनका दमन कर रही है। जनता सब समझ रही हैं, आने वाले चुनाव में जनता सरकार के एक एक जनविरोधी फैसलों के जवाब देगी। उन्होंने कहा जनपद में पहले भी कई मुख्यमंत्रियों का आगमन हुआ है, लेकिन इससे पहले किसानों की आवाज उठाने वालों को को नजरबंद नहीं किया गया। भाजपा के शासन में लोगों से उनकी अभिव्यक्ति की आजादी भी छीनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम किसानों की लड़ाई लड़ रहे है। यदि किसानों के हित में काम करेंगी तो किसी को कोई आंदोलन या विरोध करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आज भी सीएम को बकाया गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं के कारण हो रही परेशानी व किसानों की अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे मिलना चाहते थे। लेकिन, पुलिस-प्रशासन की हठधर्मी के कारण यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें