फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज बंद रहेंगी यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की फैक्टरियां

Tue, 11 Feb 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। फैक्टरियों की जांच के विरोध में बुधवार को यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के उद्यमी लामबंद हो गए हैं। एमजीआर इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र की सफी फैक्टरियों को बंद करने की घोषणा की है। हालांकि इससे पहले एसडीएम लवी त्रिपाठी के साथ उद्यमियों की बैठक हुई थी, लेकिन वह बेनतीजा रही। अब बुधवार को कलक्ट्रेट पर एडीएम संदीप कुमार के साथ उद्यमियों की बैठक होगी।
विज्ञापन

फैक्टरियों में हादसे रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने नौ विभागों की टीमें को जांच के लिए गठित किया था। फैक्टरियों की जांच करीब तीन सप्ताह चली। जिसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। चार दिन पहले उद्यमियों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया था। डीएम से वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी तो उद्यमियों ने 12 फरवरी को फैक्टरियों को बंद करने का निर्णय लिया था।
मंगलवार को इसकी रूपरेखा तैयार करते हुए फैक्टरियों के बाहर पोस्टर आदि चस्पा कर दिए गए। जिसके बाद उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लवी त्रिपाठी से मिला। जिसमें उद्यमियों ने जांच के तरीके को बदलने की मांग की। एमजीआर इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा व सचिव धीरज तोमर ने बताया कि उद्यमी जांच के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जांच का तरीका बदला जाए। अधिकारियों की भीड़ एक साथ पहुंचकर जांच न करें। इसके लिए प्रशासन द्वारा शिविर आदि का आयोजन किया जाना चाहिए। लेकिन वार्ता में किसी तरह का हल नहीं निकला। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि बुधवार को जांच टीमें फैक्टरी नहीं जाएंगी और कलक्ट्रेट पर एडीएम संदीप कुमार के साथ उद्यमियों की बैठक होगी।
विज्ञापन


एक संगठन ने किया फैक्टरी खोले रखने का समर्थन-
हालांकि अधिकतर फैक्टरियां बुधवार को बंद रहेंगी, लेकिन उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार काे फैक्टरियां खोले रखने की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष आशु सिंहल ने बताया कि वे फैक्टरियां बंद नहीं करेंगे। लेकिन जांच टीम फैक्टरियों में जाती हैं तो एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें