फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भीषण गर्मी ने किया बेहाल, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
गर्मी में ट्यूबवेल पर नहाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में भीषण गर्मी और लू का सितम लगातार जारी है। बुधवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप से सड़कें तपती रहीं। ऐसे में घरों से बाहर निकले लोगों को पसीना छूटता रहा। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर लोगों को बेहाल कर रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप का असर भी बढ़ता गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही आलम यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। जो लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने, उन्होंने धूप से बचने के लिए छाता और गमछा आदि का सहारा लिया।

गर्मी से राहत पाने के लिए पेयजल पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मजदूर और किसान धूप में भी कार्य करते दिखाई दिए। दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने स्थिति और बिगाड़ दी। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर जारी रहा, जिससे लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के मिलन से मौसम में बदलाव होगा। जिले में शुक्रवार से बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें