फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर लेखपालों ने जताया विरोध

Thu, 15 Sep 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को सौंपा 12 यूनिट ब्लड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे लेखपालों ने पालिका स्थित धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को रक्तदान कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। यूपी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद राजू ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर 24 दिन से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को लेखपालों ने रक्तदान किया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम को लेखपालों ने 12 यूनिट रक्त सौंपा।

उन्होंने बताया कि लेखपालों की मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। लेखपाल 19 सितंबर को धरना स्थल से बाइक रैली निकालेंगे। 20 से 22 सितंबर तक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे और 23 सितंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


संघ के हापुड़ तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार राही ने कहा कि लेखपाल सरकार से आरपार की लड़ने के मूड में हैं। मांग पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा। लेखपाल के हड़ताल पर चले जाने से स्टूडेंट्स के आय, जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है।

इसके अलावा भूमि संबंधित अनेक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर सीताराम, भागमल, सत्यप्रकाश, चंद्र प्रकाश, संजय शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, केपी सिंह, राकेश गिरि, रामकिशोर, ऋषिपाल, शीशपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें