फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 29 Feb 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में सोमवार सुबह बीए के परीक्षा फार्म जमा करने लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान छात्राओं को घंटों कतार में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीए के परीक्षा फार्म जारी किए थे। ऐसे में इन दिनों स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म भरने में जुटी हुई हैं।

इसके चलते सोमवार सुबह केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में फार्म जमा करने के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ गई। छात्राओं को फार्म जमा करने के लिए घंटों कतार में लगना पड़ा।

छात्रा दीपा, मोहिनी, सरोज, काजल और अनीता ने बताया कि वह सुबह दस बजे कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए आ गई थीं लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें घंटों कतार में लगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. निशा गर्ग ने कहा कि छात्राओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अगर छात्राओं को कोई दिक्कत है तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें