फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व मंत्री मदन चौहान बोले... कार बरामद हुई न दूसरी पिस्टल

Fri, 13 Feb 2026 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सगाई समारोह से लौटते समय हुए हमले के मामले में पूर्व मंत्री मदन चौहान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि घटना में प्रयुक्त कार और दूसरी पिस्टल अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

आठ फरवरी की रात को लग्जरी कार सवार युवकों ने पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम और शिवम निवासी गढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पूर्व मंत्री का आरोप है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया था, बाद में छोड़ दिया गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि घटना के दौरान एक आरोपी के हाथ में दो पिस्टल थीं। पुलिस ने एक पिस्टल तो बरामद कर ली, लेकिन दूसरी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त फॉरच्यूनर कार भी बरामद नहीं की गई है, जिससे जांच की दिशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें जान का खतरा है और इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पूर्व मंत्री ने पुलिस से निष्पक्ष और प्रभावी जांच की मांग करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्रों की बरामदगी सुनिश्चित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें