फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में भारी चूक

Wed, 15 Feb 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित हापुड़ नवीन मंडी में ईवीएम रखने के लिए बनाए गये स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक नजर आई। डीएम के निरीक्षण में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


इस लापरवाही पर डीएम ने संबंधित मजिस्ट्रेट के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। 11 फरवरी को जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। जिसके बाद ईवीएम को हापुड़ नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया था।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने दिवसवार मजिस्ट्रेट की नियुक्त की थी। बुधवार को प्रथम पाली में जिला ग्राम्य विकास अधिकरण के सहायक अभियंता उमेश चंद गुप्ता को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय व सीओ शैलेंद्र राठौर ने स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें स्ट्रांग रूम पर तैनात मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने लापरवाही बरतने वाले ग्राम्य विकास अधिकरण के सहायक अभियंता उमेशचंद गुप्ता के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी को दिए। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें