फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने दौड़ाया

Wed, 15 Feb 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए आशिक को ग्रामीणों ने उल्टे पांव दौड़ा लिया। युवक के हाथ न लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे के मौके पर जनपद अमरोहा का एक युवक स्कूटी से मंगलवार रात बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। उसने काल करके अपनी प्रेमिका को गांव के बाहर जंगल में बुला लिया और अपने इश्क का इजहार कर उसे गुलाब का फूल थमाने लगा।

इसी दौरान जंगल से लौट रहे किसानों की नजर उस पर पड़ गई और उनमें रोष फैल उठा। गुस्साए लोगों ने पीछा किया तो आरोपी जंगल में खड़ी फसलों में छिपकर फरार हो गया, जिस पर गुस्साई भीड़ ने उसकी स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


बाद में पता लगा कि जिस युवक ने युवती को गांव के बाहर बुलाया था, वह उसके जीजा का छोटा भाई था। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और युवती के परिजन मौके पर आकर स्कूटी को अपने घर ले गए।
विज्ञापन


एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई भी सूचना नहीं आई है, इसलिए उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में कोई भी जानकारी नहीं लग पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें