फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जनरल ओपीडी में हर तीसरे मरीज को वायरल बुखार

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में बनी ओपीडी के अंदर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सरकारी अस्पतालों की जनरल ओपीडी में आने वाले हर तीसरे मरीज को वायरल बुखार और कान, गले में संक्रमण की समस्या है। मौसम में बदलाव के साथ ऐसे मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। सूखी खांसी भी मरीजों की सांस उखाड़ रही है। सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 400 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि वायरल बुखार मुख्यतः पांच दिन में उतर जाता है। लेकिन इन दिनों सात दिन तक मरीजों को बुखार परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज पहले ही दिन से एंटीबायोटिक दवा ले रहे हैं, यह बेहद घातक सिद्ध होता है।
उन्होंने बताया कि बुखार में नियमित रूप से समय पर दवा लेते रहें और आराम करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें। जरूरत पर ही दोपहर के समय बाहर निकलें। पंखा-कूलर-एसी का अनावश्यक प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि बुखार वैसे तो तीन-चार दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस समय ठीक होने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीज बताते हैं कि दवा लेने पर कुछ समय तक बुखार नहीं होता, लेकिन थोड़े अंतराल बाद बुखार होने लगता है। चिकित्सक ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, वायरल बुखार में ऐसा ही होता है। यदि पांच दिन के बाद भी बुखार में आराम नहीं होता तो अन्य जांच के लिए जाया जा सकता है। लक्षण और मरीज की स्थिति को देखकर ही डायग्नोस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें