जनसभा को संबोधित करते मंत्री मदन चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। जनता इसकी साक्षी है। सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा कर दिया है। अब जनता को अपना फर्ज दोबारा से निभाना चाहिए।
उन्होंने यह बात गांव अतरौली में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि सपा के राज में लोगों को भयमुक्त शासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नेता को चरित्रवान, संस्कारी और अच्छा होना चाहिए। इससे जनता को विश्वास उस पर बढ़ता है।
सपा मोनीनगर विधानसभा प्रत्याशी पंडित रामआसरे शर्मा ने कहा कि सपा के शासन में ही जनता खुश रह सकती है। कार्यक्रम में मनोज तोमर, सतपाल मलिक, संजीव तोमर, यशपाल फौजी, सपट्टर सिंह, विजयपाल सिंह, रामभूल सिंह, विकास तोमर दतैड़ी प्रधान, अमन सिंह जोया प्रधान, परतापुर मुकेेश तोमर, शिवराज सिंह और फारुख प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।