हापुड़। नगर क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ और खींचने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी तीन सगी बहनें ट्यूशन से घर लौट रही थीं। मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास किशोर ने इनमें से एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने शोर मचा दिया। इससे घबराकर आरोपी उसका हाथ छोड़कर भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने बाल अपचारी की पहचान मोहल्ला गढ़ गेट के किशोर के रूप में की है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है।