फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी डिग्री जांच के मामले में मोनाड पहुंची एटा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। फर्जी मार्कशीट मामले में मंगलवार को एटा पुलिस पिलखुवा की मोनाड विश्वविद्यालय पहुंची और कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। बताया गया कि पिछले सप्ताह पुलिस ने कुछ फर्जी डिग्री और मार्कशीट पकड़ी थीं, जो मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम से थीं। टीम ने जांच के दौरान काफी रिकार्ड को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार एटा जिले में फर्जी किडनैपिंग की जांच करते-करते पुलिस ऐसे ठिकाने तक पहुंच गई, जहां खेतों के बीच कथित मेडिकल काॅलेज और यूनिवर्सिटी चल रही थी। टीम ने जांच की तो पुलिस को कुछ डिग्री और मार्कशीट बरामद हुईं। जांच में पता चला कि ये फर्जी मार्कशीट व डिग्री हापुड़ के मोनाड विश्वविद्यालय की हैं। पुलिस को आशंका है कि इन दस्तावेज में से ज्यादातर हापुड़ में तैयार किए गए थे।
एटा जिले के मारहरा क्षेत्र के महमूदपुर नगरिया में सामने आए इस मामले में पुलिस ने काॅलेज प्रबंधक समेत पांच आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की थी। इसके बाद कुछ तथ्य सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। अब एटा पुलिस इस मामले का हापुड़ कनेक्शन की जांच कर रही है। वर्ष 2025 में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान विश्वविद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे। ऐसे में एटा में भी इस प्रकार का प्रकरण मिलने के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


एटा में पुलिस ने एक फर्जी प्रिंटिंग प्रेस पकड़ा है। वहां से और कई यूनिवर्सिटी की डिग्री-मार्कशीट भी मिलीं थीं। इनकी जांच के लिए एटा पुलिस की टीम आज आई थी। जांच के बाद टीम लौट गई। - डाॅ. एम जावेद, वीसी, मोनाड यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें