फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब पीने और उच्च अधिकारियों को गाली देने पर फिटर निलंबित

Thu, 31 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पालिका के अवर जलाशय व नलकूप परिसर में शराब पीकर उच्च अधिकारियों को गाली देने के मामले में फिटर राजेश कुमार को ईओ ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में एक वीडियो प्रसारित हुआ था, इसकी जांच के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि फिटर राजेश कुमार का वीडियो व कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके लिए जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट में सामने आया कि मोहल्ला अर्जुन नगर स्थित पानी के अवर जलाशय व नलकूप परिसर में शराब पीकर फिटर ने महिला जलकल प्रभारी को गालियां देते हुए अमर्यादित बातें कहीं।

इस मामले में 19 मई 2025 को फिटर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, इसमें शराब पीना स्वीकार किया गया, लेकिन महिला जलकल प्रभारी के विरुद्ध अपशब्द बोलने की बात से इन्कार कर दिया गया। इस पर अधिकारियों ने स्पष्टीकरण को सही न मानते हुए फिटर को मामले में दोषी माना है। फिटर राजेश कुमार पर कई गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों की जांच में फिटर दोषी मिले हैं। इस कारण राजेश कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन




पूर्व में कर दिए थे फर्जी हस्ताक्षर

फिटर राजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व में अपने उच्च अधिकारियों की फर्जी व आधारहीन शिकायतें कीं। यहां तक कि पूर्व में फर्जी पेयजल नमूने की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए थे। इस मामले में डीएम ने इन्हें निलंबित भी किया था। इस मामले में अभी विभागीय कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें