फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने औद्योगिक फीडर की मांग दोहराई

Thu, 22 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को एडीएम रजनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग बंधुओं की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान उद्यमियों ने दिल्ली रोड पर औद्योगिक फीडर चालू कराने, फाल्ट की समस्या दूर कराने व साफ- सफाई की परेशानियों को दूर करने की मांग की।

बैठक में उपायुक्त उद्योग शिशिर कुमार की मौजदूगी में एडीएम ने जिला वनाधिकारी को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण का लक्ष्य यूपीएसआईडीसी को आवंटित करें और संस्था बजट को स्वीकृत कराकर वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित करें।

उद्यमियों ने मांग करते हुए कहा कि दिल्ली रोड पर औद्योगिक फीडर की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। बिजली न आने और आए दिन फाल्ट होने के कारण उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पावर कारपोरेशन के एक्सईएन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उद्यमियों द्वारा नालों की साफ सफाई की मांग पर एडीएम ने कहा कि 15 दिनों के अंदर रेलवे रोड  के आंतरिक नालों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाए। समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूरा नहीं होता है तो यूपीएसआईडीसी के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दें।

बुनकरों की विद्युत समस्या को देखते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत पिलखुवा द्वारा बताया कि हथकरघा विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है, 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर द्वारा बताया कि जिन फर्मों के पैन कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं, वह उद्यमी अपने पैन कार्ड अपडेट करा लें तथा यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर लें।

उद्यमियों ने कहा कि जीएसटी के बारे में भी जिला स्तर पर सेवा केंद्र होने की मांग की। इस पर एडीएम ने कहा कि आगामी माह से व्यापार बंधु की बैठक कराने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त व्यापार मंडल व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें