संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। यूपी बोर्ड 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शनिवार को 12131 छात्र उपस्थित रहे, 315 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर, व्यवस्था को परखा। बाहर से आए अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
जिले के 43 केंद्रों पर दूसरी पाली में शनिवार को 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में संस्थागत और व्यक्तिगत के कुल 12446 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 12131 छात्र उपस्थित रहे। केंद्र से बाहर आए छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी विषय का पेपर आसान आया।
पाठ्यक्रम से अलग कुछ नहीं था, जिस कारण पेपर को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। निर्धारित समय में पेपर आसानी से हो गया। बाहर से आए अधिकारियों ने भी परीक्षा का निरीक्षण किया।
डीआईओएस पीके उपाध्याय ने कहा कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्था परखी गई। इसमें सब कुछ ठीक मिला।