फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना नौवें दिन भी जारी

Wed, 05 Oct 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
धरना नौवें दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बुधवार को भी नगर पालिका परिसर में धरना जारी रखा। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभिंयता विभाग, नगर पालिका, जल निगम आदि के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना दिया।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। संघर्ष समिति के चेयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि उनकी चौदह सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा सहमति बन जाने के बाद भी वादाखिलाफी की जा रही है।
विज्ञापन


महासंघ जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि ग्रेड पे-4800 रुपये किए जाने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर भारत भूषण, प्रकाश सिंह, अमृत कुमार, महिपाल, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, बलजीत, मनोज चंचल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें