फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईएएस, प्रोफेसर और इंजीनियर बनना चाहते हैं जिला टॉपर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दसवीं और 12वीं में शीर्ष तीन स्थान पाने वाले छात्रों का सापना आईएएस, प्रोफेसर और इंजीनियर बनना है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही इन छात्रों ने अपने सपनों को साकार करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



आईएएस बनना चाहते हैं अनमोल
-फोटो संख्या50

92.60 फीसदी अंक पाकर 12वीं में जिला टॉप करने वाले अनमोल ने बताया कि प्रतिदिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई की। प्रधानाचार्य सुनील सिरोही को श्रेय देते हुए कहा कि गुरु का सम्मान और किताबों से पढ़ाई हमेशा जीत दिलाती है। उनका सपना आईएएस बनना है, इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दसवीं में भी उन्होंने जिले में पांचवां स्थान पाया था।
प्रोफेसर बनना है सपना : छवि
फोटो संख्या51
12वीं के जिला टॉपर अनमोल की सगी बहन छवि ने भी 92.20 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने भाई के साथ पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनायी। बताया कि जीवन का सपना प्रोफेसर बनना है। इसे साकार कर ही दम लेंगी। उनसे छोटे दो बहन और भाई हैं, उन्हें भी अच्छी शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन


-

इंजीनियर बनना चाहता हूं : रोबिन
फोटो संख्या53

इंटरमीडिएट में 91.80 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाने वाले रोबिन ने बताया कि हर रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। जरूरत पड़ने पर ट्यूशन का सहारा भी लिया। उनके पिता नीलू कुमार वेल्डिंग का कार्य करते हैं और माता सरिता गृहिणी हैं। उनका विषय पीसीएम रहा। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।



सिविल सेवा में जाना है : गोल्डी
फोटो संख्या55

12वीं में 91.80 प्रतिशत अंक पाने वाली गोल्डी ने बताया कि सफलता पाने के लिए किताबों से अध्ययन किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई की। पिता बृजेश सैनी किसान हैं और माता पूनम सैनी गृहिणी हैं। बिना कोचिंग के मिली इस सफलता के बाद अब सिविल सेवा में जाना लक्ष्य है।



-क्या कहते हैं दसवीं के टॉपर-

इंजीनियर बनना है ऋषभ का सपना
फोटो संख्या42
दसवीं में 93.83 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप करने वाले शाहपुर फगौता निवासी ऋषभ राणा ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करना है। सोशल मीडिया से दूरी और किताबों से पढ़ाई सफलता दिलाती है।



सिविल सर्विस में जाना है खुशी का सपना
-फोटो संख्या57

दसवीं में 93.50 फीसदी अंक पाने वाली वीआईपी इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी कश्यप ने बताया कि उसका सपना सिविल सर्विस में जाकर देश का नाम रोशन करना है। घर ही सेल्फ स्टडी कर उन्होंने सफलता पायी है। बताया कि एकाग्र होकर पढ़ाई करने से अधिक सफलता मिलती है।

-

आईएएस बनना चाहती हैं इति
-फोटो संख्या56

दसवीं में 93.33 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाने वाली टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की छात्रा इति गौतम ने बताया कि उसका सपना आईएएस बनना है। इति ने भी घर पर ही नियमित पढ़ाई कर सफलता पायी है। कहा कि शिक्षकों का सम्मान हमें जीत दिलाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें