फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एनएच-334 पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एनएच-334 के बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के सामने हुए अवैध अतिक्रमण पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। एनएचएआई की टीम ने बुलडोजर से करीब 20 रेहड़ी-पटरी और अस्थाई दुकानों को हटवाया है। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी एक न चल सकी।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें सामने आया कि एनएच-334 के बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के सड़क के दूसरी तरफ कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें बना रखी हैं। इस मोड़ पर वाहन स्वामी खरीदारी के लिए रुकते हैं। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन तक लग जाती है। ऐसे में हाईवे पर हादसे का खतरा रहता है। यहां तक कि इन्हें नोटिस देने के बाद भी न हटाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।
मंगलवार की दोपहर के समय कुराना टोल प्लाजा और एनएचएआई की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। लोगों से स्वयं दुकान हटाने की अपील की गई, लेकिन करीब एक घंटे तक भी दुकानें न हटाने पर बुलडोजर से इन्हें हटवाया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई न करने की मांग की, लेकिन पुलिस बल के सामने किसी की नहीं चली। कार्रवाई के दौरान एनएचएआई के पीडी अमित प्रणव, डिप्टी मैनेजर संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मामले में एनएच-334 के ऑपरेशन मेंटीनेंस मैनेजर वैभव त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में भी करीब 20 नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी अस्थाई दुकानें नहीं हटाई गईं। मंगलवार को अभियान चलाकर एनएचएआई की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। जिससे कि सड़क हादसे न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें