फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Encounter: मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, दो को लगी गोली; चोरी के गहने बेचने की फिराक में थे चोर

Thu, 09 Oct 2025 12:31 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हाफिजपुर में थाना पुलिस की बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो शातिर चोर घायल हो गए। घायल समेत कुल तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में हाफिजपुर में थाना पुलिस की बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। गांव महमूदपुर से आगे नहर किनारे कच्चे रास्ते पर शातिर चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घायल समेत तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार की देर रात की घटना है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ गांव महमूदपुर से आगे नहर किनारे कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम को गांव घुंघराला की तरफ से एक बाइक गांव महमूदपुर पुलिया की ओर आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में दो शातिर को लगी गोली 
इस दौरान बाइक सवार तीनों व्यक्ति गिर गए, जिनमें से दो व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दो व्यक्ति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो घायल समेत तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

चोरी की घटनाओं में शामिल 
आरोपियों की पहचान ताहिर व फाजिल निवासी गांव सलाई थाना देहात हालपता मोहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा और सुल्तान निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। आरोपी ताहिर व सुल्तान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। आरोपी ट्रेनों के जनरल डिब्बों व बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

चोरी के गहने बेचने की फिराक में थे चोर
आरोपियों द्वारा सात अक्तूबर को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम ट्रेन के जनरल डिब्बे से गहने से भरा बैग चोरी किया था। बैग में रखे गहनों को तीनों आरोपी बुधवार की देर रात बेचने की फिराक में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने, चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। आरोपी ताहिर पर जिला हापुड़, मेरठ व मुजफ्फरनगर में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें