सोमवार को वायरल वीडियो में युवक मोहल्ले की एक गली में एक युवक का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने तलवार से केक काटा और तलवार को हवा में लहराया। जिसके बाद आतिशबाजी भी की गई।
देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि मोहल्ला पन्नापुरी निवासी गोपाल नाम के एक युवक का जन्मदिन था। जिसके बाद मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसका बर्थडे गली में मनाया था। इस दौरान वीडियो में तलवार से पहले तो केक काटा गया। जिसके बाद कुछ युवकों ने तलवार को हवा में लहराया था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी थी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को वीडियो में दिखाई दे रहे विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष निवासी पन्नापुरी को हिरासत में ले लिया गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।