फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रिचार्ज खत्म होने पर अवकाश के दिन और रात में नहीं कटेगी प्रीपेड मीटरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर अब रविवार, अवकाश या रात में बिजली की सप्लाई नहीं कटेगी। बल्कि उपभोक्ताओं को एक दिन का समय मिलेगा। लोगों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए यह व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है। हालांकि रिचार्ज न करने पर इनके अगले दिन आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हापुड़ डिवीजन में 12 हजार मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। व्यवस्था इस तरह है कि रिचार्ज होने पर ही इन उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी। तीन दिन पहले बहुत से उपभोक्ताओं की सप्लाई रात में कट गई थी। इस कारण बिजलीघरों पर हंगामा हुआ। रात के समय बिल काउंटर भी बंद रहते हैं, ऐसे में व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

अब यदि रविवार को रिचार्ज खत्म हो जाता है तो बिजली नहीं कटेगी। सरकारी अवकाश वाले दिन भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके अलावा यदि रात में रिचार्ज खत्म हो गया है तब भी बिजली नहीं कटेगी। हालांकि अगले दिन सुबह ही रिचार्ज कराना होगा, अन्यथा सप्लाई कट जाएगी।
विज्ञापन


2580 प्रीपेड उपभोक्ताओं के निगेटिव में बिल, चुकाने होंगे 35 लाख

जिले में 2580 प्रीपेड उपभोक्ताओं के बिल निगेटिव में आ रहे हैं, इन पर करीब 35 लाख की देनदारी है। ऐसे उपभोक्ताओं को ही बिजली संबंधी अधिक समस्या सता रही है। पहले यह संख्या 2900 थी, जिन पर करीब दो करोड़ बकाया था, अब काफी हद तक पैसा जमा किया गया है। 2580 उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की गई है।

आज से लगेंगे बिल वसूली के कैंप

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने 31 मार्च तक बिल वसूली का वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली रोड, आनंद विहार, जसरूपनगर, अतराड़ा, धीरखेड़ा, कैली, मोदीनगर रोड, बाबूगढ़, पटना मुरादपुर, लालपुर, वझीलपुर से जुड़े करीब 50 गांवों में 25 से 31 मार्च तक कैंप लगेंगे।

सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर पुराना बकाया चल रहा है, वह समय से भुगतान करें। 31 मार्च तक बिजलीघरों से जुड़े गांव, मोहल्लों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें