फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दर-दर की खाईं ठोकरे नहीं मिले गैस सिलिंडर, टालनी पड़ी बेटी की शादी

विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए जिला पूर्ति अ​धिकारी से सिलिंडर की गुहार लगाती महिला। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गांव बदनौली की मढ़ैया निवासी परिवार ने दर-दर की ठोकरें खाईं लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल सके। इस कारण बेटी की शादी की तैयारी धरी रह गई। हलवाइयों को खाना बनाने के लिए सिलिंडर नहीं मिलने, किल्लत और लंबी लाइनों के कारण आसपास के ग्रामीण भी गैस सिलिंडर नहीं दे सके। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने बुधवार को होने वाले युवती के विवाह को टाल दिया। बुधवार को मां और बेटा जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंचे व आपबीती सुनाई। अधिकारी ने सभी छह सिलिंडर दिलाने की बात कही। इसके बाद अब 28 मार्च को विवाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव निवासी बिमलेश और रोबिन बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह को अपनी पीड़ा सुनाई। बिमलेश ने कहा कि सभी जगह धक्के खा लिए लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिला। इसलिए बेटी शिवानी की शादी को भी टालना पड़ा है। यह सुनकर जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह भी चौंक गईं। उन्होंने कहा कि शादी का कार्ड लेकर उनके पास आवेदन करना चाहिए था, पहले भी सिलिंडर मिल जाते। इस प्रकार से कार्यक्रम नहीं टालना चाहिए था। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद के आदेश दिए। इस पर पीड़िता भावुक हो गईं। इसके बाद गैस एजेंसी से तीन सिलिंडर शाम के समय पीड़ित परिवार को दिलाए गए। वहीं, बृहस्पतिवार को तीन अन्य सिलिंडर दिलाने का वादा किया गया।

यह था मामला
पीड़िता बिमलेश ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी का विवाह जिला मुरादाबाद निवासी रितेश के साथ ग्राम बदनौली में बुधवार को होना था। प्रतिभोज के लिए दो दिन पहले घर पर ही भट्टी जलनी थी। हलवाई ने छह सिलिंडरों की मांग की। इस पर उन्होंने बहुत अधिक प्रयास किए लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मेरे पास प्रतिदिन लोग प्रार्थना पत्र और शादी का कार्ड लेकर आ रहे हैं। ऐसे लोगों को गैस सिलिंडर नियमानुसार जरूर दिलाए गए हैं। इस प्रकार के मामलों की मैं स्वयं निगरानी कर रही हूं। ऐसे लोगों की मदद जरूर होगी। बिमलेश को सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पूर्ति अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी से सिलिंडर की गुहार लगाती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें