फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में पकड़ी बिजली चोरी

Sat, 20 May 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के वार्डों में स्ट्रीट लाइट के केबल पर कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विद्युत निगम की टीम ने शुक्रवार रात छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों द्वारा समन शुल्क जमा किए जाने के बाद एफआईआर की कार्रवाई नहीं की गई। मेरठ रोड पर एसपी आवास के पास सिंचाई विभाग का कार्यालय बना है। कार्यालयों का विद्युत निगम से कनेक्शन लिया गया है और वहां मीटर भी लगे हुए हैं,

लेकिन वार्डों के लिए कोई कनेक्शन नहीं लिया गया है। वार्ड में रह रहे कर्मचारी पास में लगी स्ट्रीट लाइट के केबल पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। सूचना पर एसडीओ दीपांशु सहाय शुक्रवार रात टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वार्ड में रह रहे कर्मचारियों को रंगे हाथ बिजली चोरी करते पकड़ लिया। एसडीओ और जेई संजय शर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के केबल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने से आए दिन बड़े फाल्ट हो रहे थे। इससे एसपी आवास की बिजली आपूर्ति भी गुल हो जाती थी।

काफी प्रयास के बाद भी फाल्ट के कारणों का पता नहीं लग पाता था। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान वार्डों में एसी, कूलर भी चलते मिले। काफी लोड होने के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या बन रही थी।

बहरहाल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कार्रवाई के दौरान वार्ड तक जा रहे केबल को काट दिया है। बिजली चोरी के संबंध में कर्मचारियों पर एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन कर्मचारियों ने समन शुल्क जमा कर दिया।

इससे एफआईआर की कार्रवाई टल गई। एसडीओ दीपांशु सहाय का कहना है कि बिजली चोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिंचाई विभाग के वार्डों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। कर्मचारियों ने समन शुल्क जमा करा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें