फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली का संकट बरकरार,लोगों ने घेरा डीएम आवास, सड़कों से नहीं हटे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। वैशाली कॉलोनी में चार दिन से बिजली की आपूर्ति न होने पर लोगों ने बृहस्पतिवार रात डीएम आवास पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं, मौैके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, आंधी-बारिश से बाधित हुई 40 से अधिक गांवों की आपूर्ति भी सुचारू नहीं हुई। रही, जिसमें मुख्यत जंगल का क्षेत्र रहा। शहरी क्षेत्रों में भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी और बारिश में ऊर्जा निगम के 500 से ज्यादा खंभे टूट गए थे। शाम तक आधे से ज्यादा बिजलीघर बंद रहे। जल्द बिजली चालू करने के चक्कर में अधिकारियों ने वैकल्पिक आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान दिया। इस कारण शहर और देहात में लगातार बिजली आती जाती रही। वहीं, मेरठ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी में चार दिन से बिजली नहीं है। बुधवार को लोगों ने एसई कार्यालय का घेराव भी किया था। भीषण गर्मी से परेशान लोगों का बृहस्पतिवार रात आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पहले बिजलीघर का घेराव किया, जहां पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया। इसके बाद लोग डीएम आवास पहुंच गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। उधर, चितौली रोड स्थित बीएसए, डीआईओएस, रजिस्ट्री कार्यालय की आपूर्ति दिनभर बाधित रही। आस पास के गांवों को भी आपूर्ति नहीं मिल सकी।



जंगल के फीडरों पर सबसे ज्यादा संकट

देहात अंचल में 51 बिजलीघर से जुड़े जंगल के फीडर अभी तक सामान्य नहीं हो सके हैं। 20 से ज्यादा स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिरने से शुक्रवार को भी नलकूप बंद पड़े रहे। बिजलीघरों पर सैकड़ों लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन निगम के अधिकारी पहले आवासीय क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कराने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन




-सड़कों से नहीं हटे पेड़, लोगों की बढ़ी परेशानी

आंधी में दर्जनों विशालकाय पेड़ अलग अलग स्थानों पर गिरने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। रेलवे पार्क के पास फ्लाई ओवर वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहा। मेरठ-हापुड़ रोड पर भी जगह-जगह पेड़ गिरने से कई स्थानों पर वन-वे ट्रेफिक किया गया।



बिजलीघर में छत से टपकता मिला पानी

शुक्रवार को मेरठ से मुख्य अभियंता ने दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया। उन्होंने अर्थिंग को लेकर असंतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान फीडर मशीनों के पास ही छत से पानी टपक रहा था। साथ ही मशीनों के पीछे लगने वाली सीट भी उखड़ी पड़ी थी। ऐसे में फाल्ट की संभावना को देखते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल, एसडीओ, जेई सत्यम आदि मौजूद रहे।



कुचेसर चौपला पर ट्रांसफार्मरों पर लगाया जाल

डीएम के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मरों पर जाल लगवाने का काम शुरू कर दिया है। इस पर व्यापारियों ने संतोष जताया है, उनका कहना है कि अब हादसों का खतरा नहीं रहेगा।



इन बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित

मोदीनगर रोड, अतराड़ा, धीरखेड़ा, जसरूपनगर, पटना मुरादपुर, प्रीत विहार, रामपुर रोड, कैली, लालपुर, स्वर्ग आश्रम रोड, वझीलपुर, आनंद विहार, बहादुरगढ़, ब्रजघाट, दत्तियाना, देहरा रामपुर, सिंभावली, गढ़, गोहरा, हरोड़ा, झड़ीना, काकोड़ी, कोटा हरनाथपुर, आलमनगर, धनपुरा, लोधीपुर, रमपुरा, उपैड़ा, फगौता, किल्हौड़ा, मुकीमपुर, निजामपुर, परतापुर।



आज से आठ दिन तक पांच घंटे बंद रहेंगे स्वर्ग आश्रम, पटना मुरादपुर बिजलीघर

स्वर्ग आश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला पन्नापुरी, शक्तिनगर, इंद्रलोक, केशवनगर, देवलोक, प्रभा विहार की सप्लाई 24 मई से 31 मई तक सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। जेई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना में लाइन बदलने का कार्य होगा, जिस कारण समस्या बनी रहेगी।


कोट -

आंधी के कारण बड़ी संख्या में खंभे और लाइनें टूटी थीं। जिनमें अधिकांश को ठीक करा दिया गया है। वैशाली कॉलोनी के लिए 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया है। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें