फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 मोहल्लों की जलनिकासी की समस्या होगी दूर, सड़कें भी बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर के 15 मोहल्लों में जलनिकासी की समस्या दूर करने के साथ ही सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इन मोहल्लों में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा करीब 2.2 करोड़ रुपये से नाली व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से स्थानीय लोग इन मोहल्लों में सड़कों व नाली के निर्माण की मांग कर रहे थे। जून माह के प्रथम सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह के अंत तक निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन मोहल्लों में जलनिकासी की समस्या लंबे समय से है। आसपास के इलाकों की सड़कें ऊंची होने के कारण यहां जलभराव हो जाता था। जबकि, कई मोहल्लों में सड़कें जर्जर अवस्था में थी। मामले में ईओ इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पालिका द्वारा टेंडर निकाले गए हैं। पूरी उम्मीद है कि जून माह में निर्माण शुरू हो जाएंगे। इससे लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




इन मोहल्लों में होंगे विकास कार्य

-13.81 लाख से मोहल्ला लज्जापुरी में रामलीला मैदान की ओर नाली व इंटरलॉकिंग सड़क।

- 8.78 लाख से मोहल्ला अर्जुननगर की गली नंबर तीन में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क।

- 11.38 लाख से मोहल्ला न्यू सुभाषनगर में नाली व सड़क।

- 20.64 लाख से मोहल्ला इंद्रगढ़ी में नाली व सड़क।

- 13.73 लाख से मोहल्ला नवीकरीम में स्व. धर्मपाल वाली गली में नाली व सीसी सड़क।

- 11.30 लाख से मोहल्ला कविनगर में सन्नों के मंदिर से आगे आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण

- चार लाख से मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास लालाराम वाली गली का निर्माण।

- 14.45 लाख से मोहल्ला चमरी में सोसायटी के पीछे नाली व इंटरलॉकिंग सड़क।

- 15.62 लाख से मोहल्ला गूली पर किला कोना में नाली व सीसी सड़क।

- 19.08 लाख से पाटिया मंडी बाजार में दिगंबर ड्रेस वाली गली में नाली व सीसी सड़क का निर्माण।

- 10.11 लाख से शिवलोक कॉलोनी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क।

- 18.95 लाख से मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में गली नंबर तीन में नाली व सड़क का निर्माण।

- 12.35 लाख से मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में नाली व सड़क।

- आठ लाख से देवलोक कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण।

- 19.06 लाख से मोहल्ला भंडापट्टी में नाली व सीसी सड़क का निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें