फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी लगाने के नाम पर 25 लाख हड़पे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी विनीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दवाई और सिरिंज बनाने की फैक्टरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित अभिलाष तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गांव सालारपुर निवासी विनीत चौहान उर्फ मोनू ने क्षेत्र में दवाई और सिरिंज बनाने की फैक्टरी लगाने के बारे में उनसे वार्ता की थी। जिसने बताया कि फैक्टरी लगाने के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता है। इसके लिए वह साझीदार तलाश रहा है। आरोपी ने उन्हें फैक्टरी के संचालन के लिए स्थान भी दिखाया। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने कई बार में उसे 25 लाख से अधिक की रकम दे दी। इसके बाद भी फैक्टरी का संचालन नहीं हो सका। तकादा करने पर आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी।

सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी गई लेकिन वह तभी से फरार चल रहा था। जिस कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विनीत पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम गढ़-स्याना मार्ग से गांव सिकंदरपुर के गेट के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें