पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर बना सब स्टेशन पावर हाऊस का सीआरएस विभाग के कमिश्नर एसके पाठक और डीआरएम प्रमोद कुमार ने सोमवार दोपहर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जल्द पिलखुवा से मुरादाबाद को तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलाने का आश्वासन दिया। सोमवार दोपहर सीआरएस विभाग के कमिश्नर एसके पाठक और डीआरएम विनोद कुमार पिलखुवा रेलवे स्टेशन पहुंचे।
यहां उन्होंने सब स्टेशन पावर हाऊस का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक और अन्य स्टॉफ के लोगों से जानकारी दी। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों के लिए जल्द इलेक्ट्रिक गाडियों की सेवा जल्द शुरू हो जायेगी।
रेलवे द्वारा जल्द इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलने से डेली पैसेंजर यात्रियों सहित सभी सफ़र करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, इलेक्ट्रिक गाडियों के चलने से यात्रियों को सफ़र में देरी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।