फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: श्री पंचायती गोशाला समिति के लिए नहीं मिला चुनाव अधिकारी

Wed, 16 Jul 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। श्री पंचायती गोशाला की कमेटी को तीन साल पूरे हो गए हैं, लेकिन चुनाव कराने के लिए अधिकारी और स्थान दोनों ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अब डिप्टी रजिस्ट्रार से चुनाव कराने की मांग की है। गोशाला में करीब 3400 सदस्य हैं। गोशाला का चुनाव शहर के प्रतिष्ठित लोगों की बड़ी लड़ाई में शामिल है। इस चुनाव को श्री चंडी मंदिर, श्री शिक्षा प्रसार समिति आदि की तरह लड़ा जाता है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर रहती है, लेकिन तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कमेटी को चुनाव अधिकारी व स्थान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


मामले में श्री पंचायती गोशाला के मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कमेटी को तीन साल पूरे हो गए हैं। 22 जून को बैठक में प्रधान मनोज अग्रवाल, पूर्व प्रधान व वर्तमान सदस्य मनीष कंसल को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया गया था। दोनों ने एसएसवी डिग्री कालेज और एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों से बातचीत की थी, लेकिन दोनों ने चुनाव अधिकारी बनने से इन्कार कर दिया। यहां तक कि विद्यालयों में चुनाव की मांग को भी नहीं माना। ऐसे में चुनाव अधिकारी न मिलने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ को शीघ्र चुनाव कराने की मांग की गई है। बता दें कि पिछली बार पूरी कमेटी निर्विरोध चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें