फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ मरीजों को हुआ डेंगू, 96 स्थानों पर मिला लार्वा

Sat, 04 Nov 2023 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में शनिवार को चार साल के बच्चे समेत 8 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, साथ ही 80 से अधिक संदिग्ध मरीजों के नमूने जुटाए गए हैं। 93 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के आस पास के 391 घरों में अभियान चलाया। इस दौरान कूलर, खाली बर्तन व अन्य स्थानों पर लार्वा तलाशा। 367 कूलर, 691 गमले, 114 ड्रम, 86 टायर, 358 फ्रीज टे्र, 682 अन्य पात्रों की जांच में 96 स्थानों पर लार्वा मिला। वहीं, शनिवार को सबली, असौड़ा, अटूटा, मुक्तेश्वरा, देहरा, करनपुर जट्ट, मोहल्ला गढ़ी, धौलाना, सादिकपुरा में डेंगू के मरीज मिले। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 178 पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष दोगुने से अधिक मरीज मिल चुके हैं, अभी भी एलाइजा टेस्ट के लिए 80 से अधिक संदिग्धों के नमूने लैब में भेजे गए हैं। उधर, वायरल का प्रकोप भी अभी जारी है। मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। बुखार के बाद हाथ और पैर के तलवों में खुजली और एलर्जी मरीजों की समस्या का सबब बन रही है। डिहाईड्रेशन की समस्या गंभीर है, जिससे बचने के लिए मरीजों को पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी जा रही है।



दवाओं से स्वस्थ हो रहे मरीज

डेंगू होने पर घबराए नहीं, बल्कि नियमित उपचार लें। दवाओं के सेवन से आसानी से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। प्लेटलेट्स गिरने से भी परेशान न हों।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें