फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बछलौता फ्लाईओवर के पास खाई में पलटी कार, आठ लोग घायल

Sun, 16 Jun 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़ी कार से जा टकराई। इतना ही नहीं आगे जा रही बाइक को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला सीतापुर के गांव लालकुर्ती निवासी रिजवान अपनी ईको कार में सवारियां लेकर अंबाला जा रहा था। रविवार की सुबह जैसे उसकी कार एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंची तो टायर में पंचर हो गया। हाईवे किनारे कार खड़ी कर वह टायर बदल रहा था, इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार सवारियां भी इसकी चपेट में आ गए। वहीं, कार ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद कार खाई में जा गिरी। इसमें बाइक सवार समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में जिला सीतापुर के गांव छावन निवासी राममेहर, अंकित, पंकज, नन्हें, अर्जुन, देवा व बाइक सवार शामिल है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें