फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर रेलवे कर्मी की मौत

Sun, 16 Jun 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार रेलवेकर्मी की मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी मुकर्र अली रेलवे विभाग में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार मृतक की अपने पिता मोवीन की जगह मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी। शनिवार अर्धरात्रि मुकर्र अली डयूटी समाप्त कर बाइक से गांव जा रहा था। धौलाना कट के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से उसकी बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसका सिर डिवाइडर में जाकर लगा और मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब से निकले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान की। मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजनों द्वारा अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें