फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना-गुलावठी मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल

Fri, 13 Feb 2026 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलावठी मार्ग पर ग्राम नंदपुर के पास शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार लोग घायल हो गए। एक कार में सवार धर्मवीर, उसका पुत्र गुड्डू, बहू सोनम, लक्ष्य और गोविंद सवार थे। सभी बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी के ग्राम भटोना निवासी हैं। वहीं, दूसरी कार में रविंद्र, प्रियंका और सरस्वती सवार थीं। घायल धौलाना क्षेत्र के ग्राम सौलाना निवासी हैं।
हादसे में सभी घायलों को हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता सिंह का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें