फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में ई-रिक्शा चालक की पिटाई: तय जगह पर न उतारने से भड़के युवक, लात-घूंसों से पीटा; सामने आया वीडियो

Sat, 26 Sep 2026 04:53 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में तय स्थान पर न उतारने को लेकर ई-रिक्शा चालक और दो युवकों में विवाद हो गया। दोनों युवकों ने चालक को लात-घूंसों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हापुड़ में ई-रिक्शा चालक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अटल पार्क के पास शुक्रवार की देर रात तय स्थान पर न उतारने पर ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने चालक को लात घूसों से जमकर पीटा। इस दौरान मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, दो युवक शुक्रवार की देर रात ई-रिक्शा में सवार होकर अतरपुरा चौराहे की तरफ जा रहे थे। दिल्ली रोड स्थित अटल पार्क के पास पहुंचने पर उनकी ई-रिक्शा चालक से तय स्थान पर न उतारने के ऊपर कहासनुी हो गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक व इसमें सवार दोनों युवकों ने शराब भी पी रखी थी। कहासुनी के बाद दोनों युवकों ने चालक को लात घूसों से जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


इस दौरान यहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले दोनों युवकों पकडकऱ कोतवाली ले गई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक भी पीछे से कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन


सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वालों की पहचान सोविंद्र व प्रेम निवासी मोहल्ला आर्यनगर हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें